धर्मशाला की मेघना की राखी पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब - "आपका योगदान विकसित भारत में अहम" रक्षाबंधन पर भेजी राखी का पीएमओ से आया पत्र, धर्मशाला की मेघना सम्मानित

 धर्मशाला की मेघना की राखी पर प्रधानमंत्री मोदी का जवाब - "आपका योगदान विकसित भारत में अहम"

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का पीएमओ से आया पत्र, धर्मशाला की मेघना सम्मानित

धर्मशाला।


रक्षाबंधन के अवसर पर धर्मशाला की मेघना पुरी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई राखी और शुभकामनाओं का जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र भेजकर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघना पुरी को संबोधित पत्र में राखी और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के इस पर्व को जीवन में सुख, शांति और खुशियां लाने वाला बताया है। शिल्ला चौक (होडल), तहसील धर्मशाला निवासी मेघना पुरी, पत्नी अधिवक्ता विश्व चक्षु, ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन पर राखी भेजी थी। प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में विशेष रूप से देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी का उल्लेख किया गया है। पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, खेल और नवाचार सहित हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए उत्पादन, कृषि, तकनीक एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, हरित-नीली अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्ति को विकास की नई ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इस यात्रा में नारी शक्ति की भागीदारी भारत को और अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि देश आज ‘नारी नेतृत्व में विकास’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास आने वाले वर्षों में देश के विकास को और गति देगा। प्रधानमंत्री ने मेघना पुरीe को विश्वास दिलाया कि उनके प्रयास और योगदान बदलते भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला