सेरी मंच पर गूंजी वीरों की शौर्यगाथा, अनुपमा सिंह ने कहा—वीरों का बलिदान हमारी प्रेरणा

 सेरी मंच पर गूंजी वीरों की शौर्यगाथा, अनुपमा सिंह ने कहा—वीरों का बलिदान हमारी प्रेरणा


अजय सूर्या मंडी। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्र सेविका समिति की ओर से “स्वरांजलि — एक श्रद्धांजलि वीरों के नाम” कार्यक्रम का भावपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत घोष वर्ग के प्रात्यक्षिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। घोष की मधुर, ओजपूर्ण और अनुशासित धुनों के माध्यम से देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना अत्यंत भावपूर्ण और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि संगीत, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का यह अनूठा संगम वीरों की शौर्यगाथाओं, राष्ट्रप्रेम और भारत की गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और उसकी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया।

प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय संस्कृति की पहचान है और वीरों की गाथाएं हमें देशसेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

ऐतिहासिक सेरी मंच पर घोष की ओजपूर्ण धुनों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से भर दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में