भाजयुमो ने प्रदेश सरकार से पूछा- पांच लाख नौकरियों का क्या? एक लाख से ज्यादा पद चल रहे हैं खाली

भाजयुमो ने प्रदेश सरकार से पूछा- पांच लाख नौकरियों का क्या? एक लाख से ज्यादा पद चल रहे हैं खाली

युवा कांग्रेस के मेरी डिग्री का क्या अभियान पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष योगराज डोगरा ने किया पलटवार


मंडी : अजय सूर्या /

कहा- प्रदेश सरकार के पूरे हो रहे हैं चार साल, ऐसे में कहां गया चार लाख लोगों का रोजगार

सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे अभियान चला रहे हैं कांग्रेसी, धरातल की सच्चाई कुछ और

युवा कांग्रेस द्वारा देश भर में चलाए जा रहे मेरी डिग्री का क्या अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पलटवार करते हुए उल्टा प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पांच लाख नौकरियों पर जबाव मांगा है। मंडी जिला भाजयुमो के अध्यक्ष योगराज डोगरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे अभियान चला रही है जबकि धरातल की सच्चाई कुछ और है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा है कि पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार बताए कि पांच वर्षों में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ। प्रदेश सरकार को सत्ता में आए हुए चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में चार लाख नौकरियों का सरकार जनता को हिसाब दे। प्रदेश की मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी विभिन्न विभागों में 1 लाख 7 हजार पद खाली चल रहे हैं। बेरोजगार युवा इन पदों पर भर्तियां निकलने का इंतजार कर रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार सिर्फ आउटसोर्स और अन्य माध्यमों से मित्रों को भर्ती करने पर ही लगी हुई है। किसी को स्थाई रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार को चाहिए इस तरह के अभियान चलाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे और प्रदेश की जनता को अपने किए हुए वादों का हिसाब दे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में