हिमाचल में ‘राहुल गांधी फॉर्मूले’ को लागू करने की मांग, चमन राही ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया सामाजिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा

 हिमाचल में ‘राहुल गांधी फॉर्मूले’ को लागू करने की मांग, चमन राही ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया सामाजिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा



अजय सूर्या मंडी। हिमाचल प्रदेश में सामाजिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के भीतर आवाज तेज होने लगी है। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक परिषद के महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता चमन राही ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान राही ने कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं एआईसीसी प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्रीनिवास बी.बी., अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री गौतम, एडवोकेट शशि उपाध्याय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं रिकॉर्ड रूम प्रशासक चंद्र सेन गोरा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की।

राही ने कहा कि 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने इसी आधार पर हिमाचल प्रदेश में भी राहुल गांधी द्वारा बताए गए फॉर्मूले को लागू करने की मांग राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी।

उन्होंने धारा-6 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, युवाओं और महिलाओं को उचित आरक्षण एवं प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई। राही ने कहा कि कांग्रेस के पार्लियामेंट बोर्ड और विभिन्न संसदीय बोर्डों में भी हिमाचल प्रदेश से इन वर्गों को उचित भागीदारी मिलनी चाहिए।

चमन राही ने राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से सामाजिक न्याय की भावना को मजबूती मिलेगी।

बैठकों के दौरान प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस वर्किंग चेयरमैन जीवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद