प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी परिवार का सहारा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी परिवार का सहारा
मृतक कर्नेल सिंह की पत्नी कमलेश कुमारी को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने प्रदान की 2 लाख रुपये की बीमा राशि
शाहपुर : जनक पटियाल
हारच्कियां। ग्राम पंचायत पधर के अंतर्गत ग्राम पधर निवासी कर्नेल सिंह पुत्र निक्का राम की 29 जून 2026 को हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी कमलेश कुमारी को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हारच्कियां शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार कर्नेल सिंह ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की मढ़ी शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर अपना बीमा करवाया था। उनकी मृत्यु के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी पत्नी को बीमा राशि का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक रूपेन्द्र सिंह, सहायक प्रबंधक रमनदीप सहित अन्य बैंक कर्मचारी एवं मृतक के परिजन मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम वार्षिक प्रीमियम में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है।
सहायक प्रबंधक रूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर सभी
खाताधारकों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ अवश्य लें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये, जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये है। किसी अनहोनी की स्थिति में इन योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकती है।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि कम प्रीमियम में मिलने वाली ऐसी बीमा योजनाएं परिवार के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने लोगों से समय पर बीमा करवाने और योजना की शर्तों एवं पात्रता की जानकारी बैंक से प्राप्त करने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें