सांसद अनुराग ठाकुर से मिला रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
सांसद अनुराग ठाकुर से मिला रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
कांगड़ा घाटी की सभी ट्रेनें बहाल करने को दिया ज्ञापन।
कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति ने जनता से संवाद करने और जनसमस्याएं सुनने देहरा के हरिपुर में पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर कांगड़ा रेलवे की बंद पड़ी रेलों का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को इस गंभीर विषय पर कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा और रेल मंत्रालय से इस मांग को उठाने का अनुरोध किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़े ध्यान से मामले को गंभीरता से सुना और इसपर शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र रेलवे संघर्ष समिति को रेलमंत्री से मिलवाने का भी आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत रानीताल के प्रधान व संघर्ष समिति के महासचिव अभिनव शर्मा, प्रवक्ता नवीन वर्मा, प्रैस सचिव संजीव कुमार, सचिव मलकीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, मनजीत सिंह, विनोद, सचिन, सन्नी, दौलतपुर से जिला परिषद सदस्य विनोद बराड़, तकीपुर प्रधान पवी लाल, रजियाणा के प्रधान राजीव कुमार और उपप्रधान हेमराज आदि शामिल रहे। सभी सदस्यों ने ज्ञापन देने के बाद एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि कांगड़ा घाटी रेल को बचाने के लिए जनता और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को एक साथ आना होगा तभी रेलवे की इस प्राचीन धरोहर को बचाया जा सकता है
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें