फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रैहन के मुख्य चौक पर नाली के ऊपर डाली गई लोहे की जालियां जगह-जगह से टूट चुकी हैं

 फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा रैहन के मुख्य चौक पर नाली के ऊपर डाली गई लोहे की जालियां जगह-जगह से टूट चुकी हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को हर समय हादसे का डर बना हुआ है।


स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि टूटी जालियों की मरम्मत करवाने के लिए कई बार संबंधित विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व एक महिला का पैर टूटी जाली में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

दुकानदारों ने विभाग से मांग की है कि फिलहाल नाली पर टूटी जालियों की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बड़े वाहनों की आवाजाही से जालियों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए उक्त स्थान पर स्थायी रूप से पुली का निर्माण करवाया जाना चाहिए।

वहीं, इस संबंध में विभागीय एसडीओ अमित गुलेरिया ने बताया कि समस्या विभाग के ध्यान में है और जल्द ही टूटी जालियों की मरम्मत करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रैहन में सीवरेज का कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद उक्त स्थान पर पुली का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद