कुंजर महादेव पर्व पर गुरचाल में तीन दिवसीय नि:शुल्क लंगर शुरू

 कुंजर महादेव पर्व पर गुरचाल में तीन दिवसीय नि:शुल्क लंगर शुरू !



 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के गांव खरोटा के ब्रदर्स ऑफ ग्रुप खरोटा एवं गुरु फाउंडेशन के सहयोग से कुंजर महादेव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुरचाल में तीन दिवसीय नि:शुल्क लंगर का आयोजन किया गया है। यह लंगर 19 सितंबर तक चलेगा।

ब्रदर्स ऑफ ग्रुप खरोटा के सदस्य निखिल सिंह ने बताया कि भोले बाबा की कृपा से संस्था द्वारा लगाए गए पिछले चार लंगर शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इसी कड़ी में पांचवां नि:शुल्क लंगर भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें कुंजर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ग्रुप के सदस्य एवं सहयोगी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद