प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
जसूर राकेश शर्मा,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर द्वारा आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश काका जी ने की ।शिविर का शुभारंभ कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रीता धीमान जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में संगठनात्मक जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाली चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा एवं राजेश्वर हैप्पी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सभ्य लाहोटिया और पदाधिकारी, चारों विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है।
संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीर्घायु की मंगलकामना।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें