2026एक्स पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक मिलन बैकट हाल अध्यक्ष सी एस खरवाल की अध्यक्षता में पंचरुखी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
2026एक्स पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक मिलन बैकट हाल अध्यक्ष सी एस खरवाल की अध्यक्षता में पंचरुखी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में संगठन ने
प्रदेश सरकार द्वारा पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन की आधिकारिक अधिसूचना जारी करने पर प्रदेश सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस नवनिर्मित कल्याण बोर्ड में सभी सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों का नाम जोड़ने व उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी के शर्मा को शामिल किया जाए, ताकि बोर्ड सुचारू रूप से कार्य कर सके।
शाहपुर के विधायक, केवल सिंह पठानिया जी के कल्याण बोर्ड में दिए गए सहयोग आभार प्रकट किया गया।
इसके अतिरिक्त, बैठक में केंद्र सरकार के समक्ष धर्मशाला में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) वेलनेस सेंटर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि इस वेलनेस सेंटर का चिंहित भवन लंबे समय से बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। सेवानिवृत्त जवानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए एवं प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से इसे जल्द से जल्द शुरू करने की पुरजोर अपील की गई है।
बैठक में पैरामिलिट्री कैंटीन में लिकर (शराब) कोटे को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था के तहत 'सेंट्रल लिकर मैनेजमेंट सिस्टम' (CLMS) ऐप की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन पालमपुर कैंटीन में SSB (सशस्त्र सीमा बल) को छोड़कर अन्य सभी बलों (जैसे BSF, CRPF, ITBP आदि) के सेवानिवृत्त सदस्यों को अपना निर्धारित कोटा लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
। इस विषय के समाधान के लिए डीआईजी (एस एस बी सपरी ) के संज्ञान में दिया गया है। संगठन का डेलिगेशन 21 सितंबर को महोदय बेठक के लिए जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया, डिप्टी कमांडेंट आरएस राणा, रविंद्र राणा , सहायक कमांडेंट करनेल सिंह पठानिया, सलाहकार डी आर शर्मा, सचिव मनवीर चन्द कटोच, कमल सिंह, अशोक कटोच, शक्ति चन्द, सरिता देवी संस्था देवी रजनी देवी विक्रमा देवी विमला देवी लगभग 250 सदस्यों ने भाग लिया।
मनवीर चन्द कटोच
मोबाईल 8679710047

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें