श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत 

(चंबा: जितेन्द्र खन्ना) मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण के दौरान समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के समीप कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय जयराम शर्मा निवासी गांव कलरबत्ता जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

वह कमल सिंह वजीर के पारंपरिक छड़ी जत्थे के साथ डल झील में पावन स्नान और भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रा पर आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, जयराम शर्मा छड़ी जत्थे के अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ते हुए सुरक्षित रूप से मणिमहेश डल झील पहुंच गए थे।लेकिन, मणिमहेश क्षेत्र में हुई बर्फबारी और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण झील परिसर में रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला गया था।

यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस दल को दी गई सूचना

ऐसे में बुधवार रात अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण जयराम शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ठंड के असर के चलते कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर घटना की सूचना तुरंत यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस दल को दी गई।

इसके बाद राहत दल और साथी यात्रियों के सहयोग से शव को बेहद दुर्गम रास्तों से होते हुए नीचे सड़क तक लाया गया। वहां से वाहन के जरिए शव को नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां उसे अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना किश्तवाड़ में मृतक के स्वजनों को दे दी है।

मणिमहेश डल झील के समीप जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु की अत्यधिक ठंड के कारण मृत्यु हुई है। शव को सुरक्षित रूप से नागरिक अस्पताल भरमौर के शवगृह में रखवा दिया गया है। स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके भरमौर पहुंचने और औपचारिक शिनाख्त के उपरांत ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद पार्थिव देह स्वजनों को सौंपी जाएगी।डॉ. दीपेश बराल, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में