मणिमहेश यात्रा-2026 की सफलता पर एएसपी दिनेश शर्मा ने जताया आभार, सहयोग के लिए जिलावासियों व मीडिया का किया धन्यवाद

 मणिमहेश यात्रा-2026 की सफलता पर एएसपी दिनेश शर्मा ने जताया आभार, सहयोग के लिए जिलावासियों व मीडिया का किया धन्यवाद


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मेला पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा ने जिला चंबा की जनता, जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया बंधुओं का विशेष आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, परिवहन, संचार व्यवस्था तथा मौसम संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


एएसपी दिनेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात आपसी समन्वय, सेवाभाव और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इसके चलते कठिन एवं दुर्गम परिस्थितियों वाली मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिली।


उन्होंने जिला चंबा के दुकानदारों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन, स्थानीय युवाओं और समस्त जिलावासियों के सहयोग एवं अतिथि सत्कार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय लोगों का धैर्य और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।


मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने समय-समय पर सही, सटीक एवं सकारात्मक जानकारी लोगों और श्रद्धालुओं तक पहुंचाई। इससे पुलिस प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने में सहायता मिली।


दिनेश शर्मा ने चंबा पुलिस परिवार की ओर से सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मणिमहेश यात्रा की सफलता सामूहिक सहयोग, सेवा, समन्वय, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सकारात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि “आपका सहयोग हमारी शक्ति” और “आस्था आपकी, सुरक्षा हमारी” की भावना के साथ मणिमहेश यात्रा का सफल संचालन संभव हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर