आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के सहयोग से “नशा मुक्त भारत” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया
आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के सहयोग से “नशा मुक्त भारत” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना, एंटी ड्रग्स कमेटी एवं रोड सेफ्टी कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के सहयोग से “नशा मुक्त भारत” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज कार्यकारी प्राचार्या डॉ अंजना गौतम ने की।इस कार्यक्रम में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।अपने संबोधन में शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और समाजसेवा में लगाने के लिए प्रेरित कियाl इस व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक रहने, नशे से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना और स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रोफेसर मंजीत, डॉ अनिल कुमार, प्रोफेसर सुरजीत सिंह, डॉ भारती उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें