शाहपुर में महिला कांग्रेस ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां
शाहपुर में महिला कांग्रेस ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां
नीना ठाकुर, अध्यक्षा ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षता में हुई बैठक
चंगर क्षेत्र की बैठक में करीब 150 महिलाओं ने लिया हिस्सा
पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर बनी रणनीति
शाहपुर : जनक पटियाल /
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को चंगर क्षेत्र के लपियाणा स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंगर क्षेत्र की सात पंचायतों से करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चंगर क्षेत्र प्रभारी नीना ठाकुर ने की। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता, सोशल मीडिया अध्यक्ष रीना पठानिया, जिला परिषद सदस्य मीना राणा, अर्चना शर्मा, दीपिका गुलेरिया, इंदू वाला, निर्मला देवी, भावना देवी, सोनू डोगरा तथा विभिन्न पंचायतों में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रहीं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
पंचायत से बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने पर जोर
चंगर क्षेत्र की प्रभारी नीना ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र की सात पंचायतों की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के साथ सक्रिय रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैठक में महिलाओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे और विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
महिलाओं ने रखे क्षेत्र के मुद्दे
महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीना पठानिया ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार विधायक लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे हैं। इन मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
“महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर करेंगे मजबूत”
नीना पठानिया ने कहा कि महिला कांग्रेस शाहपुर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर तक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।
बैठक में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत
करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। बैठक के माध्यम से पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें