फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 फतेहपुर में पोषण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

 कार्यालय खंड विकास अधिकारी फतेहपुर में पोषण अभियान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) फतेहपुर अरविंद गुलेरिया ने की। इस दौरान हेल्थ एजुकेटर फतेहपुर राजिंदर धीमान सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को पोषण अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

सीडीपीओ अरविंद गुलेरिया ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्राम सभाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाए।

कार्यशाला के माध्यम से पंचायत स्तर पर पोषण, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार