ताइक्वांडो में अंडर-14 बॉयज़ और गर्ल्स ने दिखाया जलवा, कॉमेट मेन्सा के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक 

 ताइक्वांडो में अंडर-14 बॉयज़ और गर्ल्स ने दिखाया जलवा, कॉमेट मेन्सा के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक 


Fatehpur Baljeet Thakur 



नूरपुर। जिला स्तरीय अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन GSSS कंदवाड़ी में किया गया, जिसमें कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए।


अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में मनरीत सिंह ने स्वर्ण पदक , वंश चंबियाल ने रजत पदक, जबकि रुद्रधिमान और अकर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में इशिका ने स्वर्ण पदक, जबकि अनन्या पंजारिया और निवेदिता ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मनरीत सिंह और इशिका का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है । दोनों खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक श्री वासु सोनी, प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी तथा उप-प्रधानाचार्य श्रीमती साक्षी महाजन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से राज्य स्तर के लिए चयनित मनरीत सिंह और इशिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी