उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित

 उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित 

मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की रिपोर्ट -केवल सिंह पठानिया

चंबा, 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत छतराड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं मांगें उप मुख्य सचेतक के समक्ष रखीं। केवल सिंह पठानिया ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शेष मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 45 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने के साथ दो भूमि मामलों की इंतकाल प्रक्रिया भी पूरी की गई।
केवल सिंह पठानिया ने गैहरा-प्यूहरा-छतराड़ी संपर्क मार्ग के अंतर्गत लंबित गिफ्ट डीड मामलों को शीघ्र पूरा करने तथा संपर्क मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से में यातायात बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मां शिवशक्ति मंदिर के लिए भव्य प्रवेश द्वार निर्मित करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उप मुख्य सचेतक ने उखली गांव के कच्चे संपर्क मार्ग को पक्का करने की स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई मांग पर खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतराड़ी में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।
केवल सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों, पेयजल योजनाओं तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी जमीनी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल, राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष, हज कमेटी दिलदार अली वट्ट, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, प्रधान ग्राम पंचायत छतराड़ी रिंकू भारद्ववाज, उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक चिराग शर्मा, अधिशासी अभियंता एचपीटीसीएल राज सिंह, विद्युत बोर्ड हंसराज, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी डॉ. बशीर खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राकेश कुमार, उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार