वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलत


वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता इनोवेटिव मॉडल में प्रथम स्थान और क्विज में तृतीय स्थान Fatehpur Baljeet Thakur नूरपुर । वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले 33वें बाल विज्ञान सम्मेलन ( चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस ) के जोनल स्तरीय आयोजन में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमकॉस्टे ( HIMCOSTE) द्वारा किया गया था, जिसकी थीम “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार ” रही। प्रतियोगिता GSSS, Aund तहसील एवं सब-डिवीजन नूरपुर में आयोजित की गई, जिसमें 110 विद्यालयों के 596 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल क्विज सीनियर वर्ग में प्रकृति शर्मा एवं परिधि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अर्जित किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, ज्ञान एवं आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। वहीं, इनोवेटिव मॉडल जूनियर वर्ग में मिहुल ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मिहुल ने अपने अभिनव विचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ मिहुल अब जिला स्तर पर कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस जोनल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यालय की ओर से नंदिनी, प्रकृति शर्मा, मनप्रीत, दिपांशी, मिहुल, लक्षिता, परिधि, मन्नत राजपूत, श्वि चौधरी, पवनी शर्मा और रितिका ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक श्री वासु सोनी, प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी एवं उप-प्रधानाचार्य साक्षी महाजन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार नए प्रयोगों एवं नवाचारों के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती हैं। कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल परिवार को अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय परिवार ने जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने जा रही मिहुल को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार