आईटीआई मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को 18 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड का मौका

 आईटीआई मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को 18 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड का मौका


मंडी : अजय सूर्या /

 आईटीआई मंडी में 25 सितंबर, शुक्रवार को युवाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट अभियान के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ 18 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड पाने का अवसर मिलेगा।

आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में इच्छुक युवा भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से समय पर पहुंचकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं के लिए यह रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर आईटीआई मंडी पहुंच सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार