विश्व सफाई दिवस पर मत्स्य विभाग ने शुरू किया एक माह का विशेष अभियान
विश्व सफाई दिवस पर मत्स्य विभाग ने शुरू किया एक माह का विशेष अभियान
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश मे जलस्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने विश्व सफाई दिवस के अवसर पर एक माह के विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। “मेरा जलस्रोत, मेरी जिम्मेदारी” और “जलस्रोतों की सफाई करें और तथा जलीय जीवन बचाएं” की थीम के साथ शुरू हुआ यह अभियान 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा।इस अभियान की शुरुआत फतेहपुर की खटियाड पंचायत स्थित ऐतिहासिक तालाब से की गई, जहां विभागीय कर्मचारियों के साथ स्थानीय संस्थाओं और मत्स्य सहकारी सभा के सदस्यों ने श्रमदान किया।फतेहपुर के खटियाड का ऐतिहासिक तालाब एक समय स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा यह तालाब अब गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रहा था।विश्व सफाई दिवस के अवसर पर इसे स्वच्छ बनाने के लिए मत्स्य विभाग ने विशेष अभियान की शुरुआत की।20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों की साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।वही दूसरी तरफ़ मत्स्य विभाग पौंग बांध डिविजन की अगुवाई में आयोजित सफाई अभियान में सह निदेशक संदीप सिंह के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने तालाब की सफाई की। इस दौरान श्री गुगा जगहर पीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति और मत्स्य सहकारी सभा खटियाड के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी श्रमदान कर अभियान में सहयोग दिया।तालाब में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया और लोगों को जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।इस अवसर पऱ
विश्व सफाई दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग की ओर से एक माह का विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है, जो 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न जलस्रोतों की साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।खटियाड़ से शुरू हुआ यह अभियान केवल एक तालाब तक सीमित नहीं रहेगा। अगले एक माह के दौरान क्षेत्र के विभिन्न तालाबों, बावड़ियों, कुओं और अन्य जलस्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी।इसके साथ ही स्थानीय लोगों को जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने और जलीय जीवन के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।इस सफाई अभियान में स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी भी देखने को मिली। श्री गुगा जगहर पीर जी सेवा एवं जनकल्याण समिति ने विभाग के साथ मिलकर तालाब की सफाई में सहयोग किया। समिति ने भविष्य में भी जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण से जुड़े अभियानों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें