द्रंग शाखा ने सौंपा PMJJBY के तहत 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम
द्रंग शाखा ने सौंपा PMJJBY के तहत 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम
अजय सूर्या मंडी द्रंग: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की द्रंग शाखा की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत मृतक पवन कुमार, पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव मलोग, डाकघर पाली की पत्नी कांता देवी को 2 लाख रुपये की दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
चेक शाखा प्रबंधक प्रियंका शर्मा तथा बैंक अधिकारी सुनील जायसवाल, कार्यालय सहायक कंचन और अजय की उपस्थिति में लाभार्थी को सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक प्रियंका शर्मा ने उपस्थित ग्राहकों और ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम वार्षिक प्रीमियम में उपलब्ध प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) संकट की स्थिति में परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने ग्राहकों से इन योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। बैंक अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और क्लेम सेटलमेंट की सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
शाखा प्रबंधन ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक जन-कल्याणकारी बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें