पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी,सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर

पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी,सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर


पीएम मोदी 24 को केरल पहुंचेगे. यहां पर वो एक रोडशो करें और जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं. केरल बीजेपी को पीएम के इस दौरे से बहुत उम्मीदें हैं. पार्टी दक्षिण भारत में अपना कैडर बढ़ा रही है. पीएम मोदी के रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसको देखते हुए अब ये धमकी भरा पत्र मिलना चिंता की बात है. हालांकि ये लेटर फेक भी हो सकता है लेकिन इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता. सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है. इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था।पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है. उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है. जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है. वाहनों की चेकिंग की जा रही है. बस स्टाप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है।

इसी बीच सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का एक लेटर भी मीडिया में सामने आ गया. ADGP के लेटर में बैन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से खतरे सहित कई और गंभीर खतरों पर प्रकाश डाला गया है. विदेश राज्य मंत्री एक मुरलीधरन ने पत्र के लीक होने पर राज्य पुलिस की चूक बताया है. बीजेपी स्टेट चीफ के. सुरेंद्रन ने कहा कि पीएम मोदी के जो कार्यक्रम है वो तय समय पर होंगे. मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंचने और तिरुवंतपुरम में राज्य को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा सौंपेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी