चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने

चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कसी कमर फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने की


चंबा जितेन्द्र खन्ना/ फायर सीजन के मद्देनजर जिला चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने में स्टाफ को परेशानी न हो, इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आगामी दो माह अब फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि किसी आपातकालीन स्थिति में अवकाश देने का प्रावधान किया गया है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ फायर सीजन 15 जून तक रहेगा।  अग्निशमन विभाग की ओर से स्कूलों व महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक फायर वीक भी मनाया गया है। इसके साथ- साथ ग्रामीणों को भी गांव- गांव जाकर जागरुक किया जा रहा है।


 विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आग लगाने वालों की सूचना सांझा करता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही आग लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन केंद्र चम्बा के प्रभारी चैन लाल ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में आग न लगाएं। इससे न केवल जंगल को नुक्सान होता है बल्कि कई जंगली जानवर भी आग में झुलस जाते हैं। बहरहाल, फायर सीजन के मद्देनजर अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया