नेरचौक में सियासी बयान पर घमासान: भाजपा मंडल भड़का, कांग्रेस पर लगाए आरोप

 नेरचौक में सियासी बयान पर घमासान: भाजपा मंडल भड़का, कांग्रेस पर लगाए आरोप


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेरचौक मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर विधायक के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री पवन कुमार, मनीष सैनी, उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर और केदार नाथ ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कुछ कांग्रेस नेता जानबूझकर विधायक के बयान को गलत संदर्भ में मीडिया में पेश कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन ढाई से साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हर वर्ग—महिला, युवा, बुजुर्ग और कर्मचारी—कांग्रेस से नाराज है।

मंडल पदाधिकारियों के अनुसार, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मीडिया के सवाल पर कहा था कि वे लगातार जनता के बीच रहते हैं और लोगों में कांग्रेस नेताओं के प्रति गहरा असंतोष है। भाजपा का कहना है कि जनता खुद कह रही है कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस नेताओं को करारा जवाब दिया जाएगा।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता इस बयान को इस तरह पेश कर रहे हैं, मानो यह टिप्पणी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई हो, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कहा कि बल्ह क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल से भलीभांति परिचित है, जब कुछ लोगों का दबदबा और डर का माहौल था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में क्षेत्र में भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है।

मंडल पदाधिकारियों ने अंत में कहा कि विधायक हमेशा जनता के हितों के लिए बेबाकी से अपनी बात रखते हैं, जिससे कांग्रेस के कुछ नेताओं को असहजता हो रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग