विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जिला कांगड़ा की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा

 विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जिला कांगड़ा की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा


धर्मशाला  विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर जिला कांगड़ा की सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून, 2026 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत राज विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप यह विशेष ग्राम सभा आयोजित की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत 1 जून से 5 जून, 2026 तक चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के समापन अवसर पर ग्राम सभाओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण तथा सुरक्षित स्वच्छता व्यवहारों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं में जल स्रोतों की सुरक्षा, जलग्रहण क्षेत्रों के संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों एवं जल निकायों के संरक्षण, पेयजल गुणवत्ता निगरानी, ग्रे-वाटर प्रबंधन तथा पेयजल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए सामुदायिक स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति एवं सभी खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर