डडौर के पास युवक से 152 ग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

 डडौर के पास युवक से 152 ग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


नेरचौक : अजय सूर्या /

पुलिस थाना बल्ह की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 152 ग्राम चरस (कैनाविस) बरामद की है। इस संबंध में पुलिस थाना बल्ह में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 जून 2026 को डडौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हिमांशु पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी गांव हरिवहना, डाकघर नवाही, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 152 ग्राम चरस बरामद की गई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविध ि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर