*31 जुलाई तक सर्वोच्च न्यायालय के ‘समाधान समारोह 2026


*31 जुलाई तक सर्वोच्च न्यायालय के ‘समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) के लिय करें आवेदन* कुल्लू, 25 जून। न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जबकि विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का निस्तारण आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला एवं तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरणों के अधिकारी पक्षकारों को समाधान तक पहुंचने में सहयोग प्रदान करेंगे। अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। इच्छुक पक्षकार अपने लंबित मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल कर आपसी सहमति से विवादों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। पक्षकार इन सुलह बैठकों/वार्ताओं में सशरीर एतव आभासी रूप से शामिल हो सकतें हैं। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले के समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने के लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर संबंधित मामला समाधान समारोह में सम्मिलित किया जा सकता है। यह सुविधा सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट http://www.sci.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 011-23115652, 011-23116464, 011-23116465, ई-मेल: speciallokadalat2026@sci.nic.in

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर