नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम
नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम
नेरवा, शिमला : गायत्री गर्ग /
शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी ने अपनी जान गंवा दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार नेरवा की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य अलग-अलग रास्तों से आ रहे थे। लोकिंदर कुमार (42 वर्ष) अपनी 12 वर्षीय बेटी टिया के साथ गाड़ी में सवार होकर ऊपरी मोड़ से आ रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ा
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पिता-पुत्री को गंभीर हालत में नेरवा अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच जारी
इस दर्दनाक हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की गहनता से जाँच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें