डीसी मुकेश रेपस्वाल ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया निरीक्षण, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

 डीसी मुकेश रेपस्वाल ने ऐतिहासिक धरोहरों का किया निरीक्षण, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज रंग महल, अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय और ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न मरम्मत एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की समीक्षा करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए। अखंड चंडी पैलेस में पुस्तकालय के मरम्मत कार्य को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे यहां आने वाले बच्चों को पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अभी मरम्मत कार्यों की शुरुआत न होने पर डीसी ने चिंता जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में चिन्हित किए गए लगभग 11 मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय उपलब्धता के अनुसार सबसे पहले आवश्यक कार्यो, जैसे शौचालयों की मरम्मत, पानी की टंकी से हो रहे रिसाव को ठीक करने और फर्श की मरम्मत को तुरंत हाथ में लिया जाए। इन बुनियादी कार्यों के पूरा होने के बाद ही परिसर के सौंदर्यीकरण और पेंटिंग जैसे अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर के मूल ऐतिहासिक ढांचे की मरम्मत को लेकर भी एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि चूंकि यह एक प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर है, इसलिए इसके मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए मरम्मत करना एक बेहद संवेदनशील और विशेष कार्य है और इसे जिला स्तर पर किसी आम कार्यदायी एजेंसी के माध्यम से करवाना संभव नहीं है। अतः इस ऐतिहासिक धरोहर के मूल रूप को संरक्षित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ मामला उठाया जाएगा, ताकि उनकी तकनीकी देखरेख और दिशा- निर्देशों में ही इस कार्य को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने चम्बा के स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से भी एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि अखंड चंडी पैलेस और मंदिर जैसे पवित्र व ऐतिहासिक स्थलों पर कचरा बिल्कुल न फैलाएं। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर चिप्स के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी हुई पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इन धरोहरों को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये