आशीष बुटेल ने शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 आशीष बुटेल ने शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि


पालमपुर, 

पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती के अवसर पर सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस दौरान उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कैप्टन सौरभ कालिया ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा में जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। 

   बुटेल ने कहा कि शहीदों की शहादत हमें राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन से सीख लेकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

   इस अवसर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डाॅ. एन. के. कलिया व उनके भाई बैभव कालिया के साथ एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती , सयुंक्त आयुक्त रमेश कुमार,पार्षद इंद्रपाल, डीएफओ डॉ. संजीव शर्मा एवं  सहित  वन विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये