29 जून को सिराज लंबाथाच कॉलेज में होगा विशाल छात्र प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक समर्थन

 29 जून को सिराज लंबाथाच कॉलेज में होगा विशाल छात्र प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक समर्थन


गोहर : अजय सूर्या /

सिराज लंबाथाच कॉलेज से साइंस फैकल्टी हटाने के प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि साइंस फैकल्टी क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार है और इसे हटाने से दूरदराज़ क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा।

इसी कड़ी में बुधवार को लंबाथाच महाविद्यालय एवं आसपास के गांवों में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में अभिभावकों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर कॉलेज में साइंस फैकल्टी को बनाए रखने की मांग का समर्थन किया। लोगों ने सरकार और शिक्षा विभाग से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।

छात्रों ने घोषणा की है कि साइंस फैकल्टी को हटाने के विरोध में 29 जून को सिराज लंबाथाच कॉलेज परिसर में विशाल छात्र प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और शिक्षा विभाग तक विद्यार्थियों की आवाज पहुंचाई जाएगी तथा शिक्षा अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई जाएगी।

विद्यार्थियों का कहना है कि यदि साइंस फैकल्टी को समाप्त किया गया तो अनेक छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि साइंस फैकल्टी को यथावत रखा जाए और कॉलेज में शिक्षा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

मुख्य मांगें

सिराज लंबाथाच कॉलेज में साइंस फैकल्टी को बहाल रखा जाए।

कॉलेज में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

विद्यार्थियों के शिक्षा अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

छात्र संगठनों ने क्षेत्र की जनता, अभिभावकों और युवाओं से 29 जून को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षा बचाने के इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ