शिक्षा को समर्पित 37 वर्ष की दीर्घ सेवाओं के बाद असीम अग्रवाल हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई।

 शिक्षा को समर्पित 37 वर्ष की दीर्घ सेवाओं के बाद असीम अग्रवाल हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई।



शाहपुर : जनक पटियाल /

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत में शिक्षा विभाग में लंवे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत  असीम अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समरोह का आयोजन किया गया। 


समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों, शिक्षकों तथा वच्चों ने भाग लेकर  असीम अग्रवाल के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल - मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।


वक्ताओ ने कहा कि  असीम अग्रवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए और सदैव विधार्थियों के सर्वागीण विकास को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व, अनुशासन एवं समर्पण की भावना विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास़ोत बनी रहेगी। 


विदाई समरोह के दौरान वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब श्री असीम अग्रवाल ने अपने सहकर्मियों एवं विधालय परिवार से विदाई ली। उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने उनके साथ बिताए गए बर्षो की यादें साझा की और उनके विनम्र तथा कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की। 


अपने संबोधन में  असीम अग्रवाल ने विद्यालय परिवार द्बारा दिए गए अमूल्य सम्मान और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विधालय और विधार्थियों से जुड़ी यादें सदैव उनके ह्रदय में जीवित रहेंगी। 


समरोह का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा असीम अग्रवाल के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्ति जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये