क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति पर प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग


पालमपुर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हमारे क्षेत्र की सड़कें आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं।


सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और सड़क की टायरिंग का समय भी समाप्त हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि बार-बार शिकायतें और मांग पत्र देने के बावजूद विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनता को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।


स्थानीय जनता ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और टायरिंग का कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को मजबूर होगी।


जनहित में प्रशासन से आग्रह है कि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर