गागल-सकरोहा के पास दो गौवंश मृत अवस्था में मिले, गौ रक्षक दल ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

 गागल-सकरोहा के पास दो गौवंश मृत अवस्था में मिले, गौ रक्षक दल ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह उपमंडल के अंतर्गत गागल-सकरोहा क्षेत्र के समीप दो गौवंश मृत अवस्था में गहरी खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर बल्ह गौ रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवाओं की सहायता से दोनों गौवंशों को खाई से बाहर निकाला बल्ह गौ रक्षक दल के सदस्य अशोक ने बताया कि जब उन्होंने मौके पर गए तो उन्हें संदेह हुआ कि गौवंशों के साथ क्रूरता की गई है। उनके अनुसार गौवंशों के शरीर पर ऐसे निशान दिखाई दिए जिससे प्रतीत होता है कि उन्हें मारने के तेजाब जैसी चीज़ से जलाने के बाद खाई में फेंका गया हो। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से दोनों गौवंशों को बाहर निकाला गया तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार एवं दफन संस्कार रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया।मामले में नया मोड़ तब आया जब कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की कि इस घटना में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने एक पिकअप वाहन और ट्रक चालक के बारे में भी जानकारी होने का दावा किया है। हालांकि इन दावों की अभी तक पुलिस या प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

बल्ह गौ रक्षक दल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर विचार करेंगे।साथ ही संगठन ने प्रदेश सरकार से ऐसे मामलों को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने तथा पशु क्रूरता के दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर