सुख सरकार का कमाल, हिमाचल में आकार लेने लगी नई श्वेत क्रांति

 सुख सरकार का कमाल, हिमाचल में आकार लेने लगी नई श्वेत क्रांति

   बेहतर दाम मिलने से ढगवार प्लांट में 24,000 लीटर प्रतिदिन पहुंचा दुग्ध संग्रह


     3 साल में 21 रूपये बढ़ा दूध खरीद मूल्य, पशुपालकों की आय में बंपर सुधार

     पशुपालन की ओर लौटे किसान, दुग्ध समितियों की 44 से बढ़कर हुईं 352

   धर्मशाला  सुख सरकार की दूरदर्शी नीतियों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के सरकार के संकल्पों से कांगड़ा जिला के किसानों और पशु पालकों के चेहरों पर खुशहाली की मुस्कान दिखने लगी है। प्रदेश सरकार द्वारा दूध खरीद मूल्य में की गई बढ़ोतरी का सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दिखाई देने लगा है। अब किसानों और बेरोजगारों के दूध उत्पादन की ओर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाए हैं। पशुपालन जो पहले केवल आजीविका का साधन माना जाता था अब किसानों के लिए मजबूत व्यवसाय बनता जा रहा है। सुख सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में नई श्वेत क्रांति आकार लेने लगी है।

 दूध खरीद मूल्य बढ़ने पर 6200 से 24 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता में हुई बढ़ोतरी

   तीन वर्ष में सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में 21 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की है। इस निर्णय के बाद किसानों में नया उत्साह देखने को मिला है और लोगों का डेयरी क्षेत्र की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका परिणाम यह है कि दिसंबर 2023 में जहाँ केवल 44 दुग्ध सहकारी समितियों से लगभग 6200 लीटर दूध एकत्रित हो रहा था, वहीं आज यह बढ़कर 24000 लीटर प्रतिदिन हो गया है। साथ ही कांगड़ा कलस्टर में 352 दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है।

 डगवार में 225 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र

दुग्ध क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए कांगड़ा जिले के डगवार में लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक पूर्णतः स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जो सितंबर तक तैयार होने की संभावना है। इसके अलावा, कांगड़ा दुग्ध संघ के अंतर्गत 20 हजार किलोलीटर क्षमता के दो नए चिलिंग सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं।

इस नए प्लांट में दूध के साथ-साथ फ्लेवर्ड मिल्क, दही, लस्सी, मोजरेला चीज, पनीर, योगर्ट और खोया जैसे वैल्यू एडेड उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।हिमाचल प्रदेश सरकार के ये प्रयास दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


सहकारी दुग्ध समितियों में गाय का दूध लगभग 51 रुपये प्रति किलो तक खरीदा जा रहा है। अच्छे दाम मिलने से किसानों का रुझान पशुपालन की ओर बढ़ा है।

 पशुपालक हुए सक्रिय

बेहतर आय की उम्मीद ने न केवल पुराने पशुपालकों को सक्रिय किया है, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं ने भी इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है। दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी का असर उत्पादन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। एक वर्ष के दौरान प्रदेश में दुग्ध उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है।

 क्या कहते हैं दूध उत्पादक

दाड़ी के पवन कहते हैं कि पहले दूध का मूल्य करीब 30 रुपये प्रति किलो मिलता था, लेकिन अब यह बढ़कर 51 रुपये प्रति किलो हो गया है। खरीद मूल्य बढ़ने से दुग्ध उत्पादकों को राहत मिली है और आय में भी सुधार हुआ है। मैं प्रतिदिन करीब दस लीटर दूध सहकारी दुग्ध सभा को देता हूं। पशुपालन उनकी आय का प्रमुख साधन बनाया है। दूध से हर माह लगभग 15 हजार रुपये की आय हो जाती है, जिससे परिवार का खर्च आसानी से चल रहा है और आगे पशुपालन बढ़ाने की योजना है। सोसाइटी से जुड़े तंगरोटी के विकास सरीन कहते हैं कि दुग्ध उत्पादन के साथ लंबे अरसे से जुड़े हैं लेकिन अब सरकार ने दूध के मूल्य में बढ़ोतरी की जिसके जिसके पश्चात लोगो में दूध उत्पादन के साथ स्वयं को जोड़ना आरंभ किया है और तंगरोटी में ही दुग्ध सहकारी समिति गठित कर करीब 1200 लीटर प्रतिदिन दूध डगवार मिल्क प्लांट के लिए सप्लाई किया जा रहा है।

ढगवार मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के प्रबंधक अखिलेश पराशर का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी नीतियों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से उत्पादन में दोगुना वृद्धि हुई है। सरकार अब प्लांटों की क्षमता बढ़ाने जा रही है, जिससे आने वाले समय में किसानों से और अधिक दूध खरीदा जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर