भरमाड़ क्षेत्र में साधक परिवार ने किया मानव सेवा का सराहनीय कार्य, मजदूरों व राहगीरों को बांटा निःशुल्क शरबत

 भरमाड़ क्षेत्र में साधक परिवार ने किया मानव सेवा का सराहनीय कार्य, मजदूरों व राहगीरों को बांटा निःशुल्क शरबत


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमाड़ रैहन रोड पर , पूज्य संत  आशारामजी बापू की प्रेरणा से भरमाड़ क्षेत्र में साधक परिवार द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस दौरान ईंट के भट्ठे पर कार्यरत मजदूर भाइयों एवं बहनों के बीच भीषण गर्मी को देखते हुए निःशुल्क शरबत वितरित किया गया।

सेवा कार्य के दौरान साधक परिवार द्वारा मजदूरों को "ऋषि प्रसाद" सहित अन्य आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सत्साहित्य भी भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भी शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई तथा मानव सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया।

साधक परिवार के सदस्यों ने कहा कि सेवा, सत्संग और संस्कार भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। क्षेत्रवासियों ने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर