विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

 विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ


रिवालसर : अजय सूर्या /

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प करवाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सुनीता बहन और बीके सोमा बहन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। उन्होंने सभी से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ विचार, संतुलित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना से ही स्वस्थ, सुंदर और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को हरित एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सकारात्मक प्रेरणा देने में सफल रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर