भदरोया मां-बेटा हेरोइन तस्करी मामले में फॉरवर्ड लिंकेज के तहत चौथी गिरफ्तारी नूरपुर से !
भदरोया मां-बेटा हेरोइन तस्करी मामले में फॉरवर्ड लिंकेज के तहत चौथी गिरफ्तारी नूरपुर से !
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर के तहत थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया क्षेत्र में मां-बेटे के कब्जे से पकड़ी गई 41.40 ग्राम हेरोइन के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अग्रिम कड़ी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई यह चौथी गिरफ्तारी है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर में देते हुए बताया कि इस मामले मे आरोपी सौरभ रैना (उम्र 27 वर्ष), पुत्र स्व. जनक राज रैना, निवासी वार्ड नं. 7, मोहल्ला नियाजपुर, डा० व तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा को दिनांक 09.06.2026 को नूरपुर बाजार में कोर्ट परिसर के समीप से पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस मामले एफ आई आर 93/2026, थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 29 के अंतर्गत कार्रवाई चल रही है।मामले की पृष्ठभूमि के तहत 15 मई को सीआईए टीम ने भदरोया में एक रिहायशी मकान में सिलाई मशीन के नीचे छिपाई गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसमें मुख्य आरोपी वनीता देवी और उसके बेटे अमन को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने इसके नशे के स्रोत का पर्दाफाश करते हुए मनमोहन सिंह उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया था, और अब इसी कड़ी में नशे के खरीदार से जुड़े चौथे आरोपी सौरभ रैना को दबोचकर मौके पर गिरफ्तार किया lगिरफ्तार आरोपी सौरभ रैना को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा । पुलिस द्वारा आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खरीदारों और कड़ियों का पता लगाया जा सके। नशे के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड दोनों कड़ियों पर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें