चंबा में पोषण अभियान एवं PMMVY पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

चंबा में पोषण अभियान एवं PMMVY पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा के मार्गदर्शन में IPE Global Pvt. Ltd. द्वारा दिनांक 5-6-26 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय करिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विकास खंडों के CDPO, वृत्त पर्यवेक्षक (Supervisor) तथा खंड समन्वयक पोषण अभियान और बाल विकास परियोजना अधिकारियो के साथ लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त IPE Global से डॉ.गौरव सेठी ,जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।


प्रशिक्षण का संचालन IPE Global Pvt. Ltd. के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में पोषण अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी तथा रिपोर्टिंग संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ तथा वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके।इस दौरान कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को PMMVY के पात्र लाभार्थी को इस योजना का लाभ दिलाने पर विशेष आग्रह किया तथा इस दौरान किसी लाभार्थी को किसी कारण लाभ नहीं मिल रहा है तो IPL ग्लोवल के सहयोग से उनको लाभ दिलाना सुनिश्चित करवाएं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर