पत्रकार को मातृ शोक
पत्रकार को मातृ शोक
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रेस क्लब के सदस्य व जागरण समाचार अखबार के स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा की माता सुमन कैलाश शर्मा( 90 वर्षीय )के अकस्मात निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है l मधुरभाषी, मिलनसारी की मिसाल क्षेत्र में लोकप्रिय रही हैं सुमन कैलाशने अपनी बीमारी काफी लड़ाई काफी लड़ाई लड़ी और अंत में मृत्यु को प्राप्त हो गई l अपने इस परिवार में दोहतो व पोतरूओ व पड़ पोतरी को पीछे छोड़कर सुमन कैलाश गई हैl सुमन कैलाश की मृत्यु पर ब्राह्मण समाज सामाजिक संस्थाओं प्रेस क्लब नूरपुर और प्रेस क्लब जसूर ने भी इस दिवंगत आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की है कि इनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा परिवार को इस संकट की घड़ी में शोक सहन करने का धैर्य भी दिया है सुमन कैलाश का अंतिम संस्कार आज जब्बर खड्ड में मैं किया गया जहां काफी तादाद में लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि इस मौके पर दी l राजनीतिक नजरे से पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन व भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व मंत्री राकेश पठानिया व कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने परिवार को सुमन कैलाश की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें