एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को दिलाई शपथ
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को दिलाई शपथ
नेरचौक : अजय सूर्या /
विकास खंड बल्ह के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान एसडीएम स्मृतिका नेगी ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत समिति सदस्य ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान हेतु मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों सहित पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें