कयालू बाबा के वार्षिक गंगथ उत्सव पर भव्य लंगर व मीठे पानी की छबील का आयोजन

 कयालू बाबा के वार्षिक गंगथ उत्सव पर भव्य लंगर व मीठे पानी की छबील का आयोजन


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमाड़ कांगड़ा बैंक के पास कयालू बाबा के वार्षिक गंगथ उत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य लंगर तथा मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जय श्री कायलु जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस सेवा कार्य में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

भीषण गर्मी के बीच छबील में श्रद्धालुओं, राहगीरों और दूर-दराज से पहुंचे लोगों को मीठा एवं शीतल जल वितरित कर राहत प्रदान की गई। वहीं लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस आयोजन की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा कायलु जी महाराज की असीम कृपा से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। उनका उद्देश्य श्रद्धालुओं में की सेवा करना तथा समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में तिलक राज शर्मा, रमेश चंद शर्मा, विजय शर्मा, अजय शर्मा, आयुष शर्मा, नितिन शर्मा, नीतीश शर्मा, अम्मू शर्मा, अभिनव शर्मा, रोहित शर्मा, गंतव्य शर्मा, पंकज चौधरी, डॉ. सुनील चौधरी, अभी चौधरी, मुनीश चौधरी, रोहित रहलिया, श्री मंत्री जी, प्रभात जी, विनोद कुमार, भुवनेश डोगरा, विपिन चौधरी, डॉ. संजय चौधरी तथा नीतीश भारद्वाज सहित अन्य सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।

उत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से