जम्मू मंडल में अधिकारियों और डीआरयूसी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

जम्मू मंडल में अधिकारियों और डीआरयूसी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन


जम्मू यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेल सेवाओं के विस्तार के लिए आज दिनांक 10 जून को जम्मू में मंडल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार साथ में अन्य अधिकारियों और मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति DRUCC के सदस्यों के बीच संपन्न हुई।


बैठक में डीआरयूसी के सम्मानित सदस्यों -  राजिंदर कुमार,  मोहम्मद अब्दुल्ला,  राजिंदर कुमार अन्य सदस्य और डॉ. सुकृत सागर ने सक्रिय रूप से भाग लिया और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया


बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था को और मजबूत करना।  

जम्मू मंडल में मौजूदा ट्रेनों के ठहराव व ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की मांग पर चर्चा।  

स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम।  

 जम्मू रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और विकास कार्यों की समीक्षा।


बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू ने सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएंगे और उनकी समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाएगा।  


सभी सदस्यों ने भी रेलवे प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।


_राघवेंद्र सिंह_  

जनसंपर्क निरीक्षक  

जम्मू मंडल

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर