पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरा आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पंजाब के फिलौर से गिरफ्तार ।

 पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरा आरोपी राज कुमार उर्फ राजू पंजाब के फिलौर से गिरफ्तार ।


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही निवारक निरुद्ध कार्रवाई के तहत यह सफलता हासिल हुई है। नूरपुर पुलिस ने पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के तहत वांछित तीसरे आरोपी राज कुमार उर्फ राजू (पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक कुमार, निवासी ग्राम टोकी, तहसील इंदौरा) को पंजाब के फिलौर से सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया है. इस कार्रवाई के तहत कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जाना था, जिनमें से दो आरोपियों को पिछले कल ही हिरासत में लिया जा चुका था। आज तीसरे आरोपी राज कुमार उर्फ राजू की गिरफ्तारी के साथ ही सभी तीनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं।

आरोपी राज कुमार के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामले 1. थाना नूरपुर एफ आई आर संख्या 111/2024 (6.15 ग्राम हेरोइन बरामद)।2. थाना डामटाल: एफ आई आर संख्या 47/2025 (11.69 ग्राम हेरोइन बरामद)।आरोपी की निरंतर आपराधिक संलिप्तता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा इसके खिलाफ 3 महीने के लिए निवारक निरूद्ध (नजरबंदी) के आदेश जारी किए गए थे। हिरासत में लेने के बाद आरोपी को आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना डामटाल के सुपुर्द किया गया है। यहाँ से नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करके आरोपी को सरकार के आदेशानुसार जिला जेल कांगड़ा स्थित धर्मशाला में तीन महीने की अवधि के लिए निरूद्ध रखा जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर