लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा

लाहौल स्पीति की चंद्रा नदी में पर्यटक बहा, मस्ती करना पड़ा महंगा 

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में चंद्रा नदी के किनारे मस्ती करना सैलानियों को भारी पड़ गया। नदी में पैर फिसलने के कारण पर्यटक नदी में बह गया। लेकिन गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर वह पत्थर के पास फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है पर्यटक बुंदेलखंड का निवासी है, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों ने तुरंत हरकत में आते हुए रस्सी के सहारे युवक को रेस्क्यू कर लिया। पानी का बहाव काफी तेज था। कुछ लोग साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर पर्यटक तक पहुंचे व जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाल लिया। लाहुल स्पीति प्रशासन बार-बार लाउड स्पीकर के माध्यम से पर्यटकों को नदी से दूर रहने का आग्रह कर रहा है, लेकिन खतरे से अनजान पर्यटक नदी की ओर खींचे चले जा रहे हैं। सोमवार को भी पर्यटक चंद्रा नदी में मस्ती कर रहे थे कि अचानक एक युवक का पांव फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोग यदि हिम्मत न दिखाते तो कोई हादसा भी हो सकता था। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल