नूरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला
नूरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला
नूरपुर : विनय महाजन /
नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ कोरम पूरा होने से मामला लटका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद का चुनाव तीन दिन बाद होगा एस डी एम बोले 3 दिन बाद कोरम की कोई शर्त नहीं
नूरपुर नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों को मंगलवार को नगर परिषद हॉल में आयोजित समारोह के दौरान एसडीएम अरुण शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम ने नगर परिषद के सभी नौ निर्वाचित पार्षदों सीमा देवी, रजनी महाजन, एकता मेहरा, नीति महाजन, रंजना कुमारी, सोनिया, अनामिका, चिराग गुप्ता तथा अश्वनी कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वार्ड 6 की नगर पार्षद सोनिया काफी समय बाद शपथ में लेने के लिए नगर परिषद हॉल में पहुंची l भाजपा समर्थित 3 नगर पार्षद शपथ लेने के बाद जय श्री राम के नारे लगाते हुए बाहर चले गए l वार्ड 7 की कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदअनामिका भी शपथ लेने के बाद नगर परिषद हाउस से चली गईl इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु निर्धारित बैठक में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन दिनों के भीतर अगली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी तथा चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें