नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लीडर, प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल : सुधीर शर्मा

 नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लीडर, प्रधानमंत्री के 12 साल बेमिसाल : सुधीर शर्मा


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में हवन-पूजन, दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने की दीर्घायु की कामना

धर्मशाला केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज पवित्र श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने खासतौर से हिस्सा लिया। सुधीर शर्मा ने कहा कि आज बुधवार को चामुंडा जी मंदिर में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी नेतृत्व तथा अखंड राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी अगवाई में भारत के निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की नई ऊँचाइयों को छुआ है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा विश्वस्तरीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने धर्मशाला में ढगवार मिल्क प्लांट, यूनिटी माल सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र की सुंदरता, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। धर्मशाला को आज स्पोटर्स सिटी, स्मार्ट सिटी, एजुकेशन हब, पोलिटिकल कैपिटल का दर्जा हासिल है, इसमें भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के संकल्प को दोहराया।



कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की छवि खराब की


सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेताओं की भाषा का स्तर बहुत निम्र हो गया है। यह चिंता का विषय है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा अपनी ही पार्टी के एक पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती को नशेड़ी कहना उनकी निम्न सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सीएम जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर