पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तीन आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज तीन आरोपी गिरफ्तार!
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत, एसटीएफ कांगड़ा की टीम द्वारा राजा का बाग क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को 16.66 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से द्वारा दी गई है जिसमें एसटीएफ कांगड़ा की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजा का बाग स्थित हिम फैड गोदाम एन एच के पास चेकिंग की गई। वहाँ खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक बैग से 16.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे सिगरेट की डिब्बी के अंदर छिपाकर रखा गया था।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार से जिनमे आरोपी शमशेर सिंह उर्फ चुन्ना (उम्र 36 वर्ष), पुत्र श्री मोहिन्दर सिंह, निवासी कण्डवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हि.प्र.।दूसरा आरोपी गौरव समकरिया उर्फ गोरू (उम्र 26 वर्ष), पुत्र श्री ईश्वर सिंह, निवासी गांव ठेहर तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हि.प्र.। तीसरा आरोपी
मनदीप सिंह उर्फ गोल्डी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र श्री मेजर सिंह, निवासी मकान नंबर 136, ईस्ट पार्क, गुरु रामदास एवेन्यू, शेर सिंह कॉलोनी, जालंधर, पंजाब l
इस संदर्भ में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 147/2026, धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद माल को सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है और मौके की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की आगामी गहन जांच अमल में लाई जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और नशे के स्रोत का पता लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें