चंबा शहर के सुराड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, दमकल व वन विभाग ने समय रहते पाया काबू

 चंबा शहर के सुराड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, दमकल व वन विभाग ने समय रहते पाया काबू


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा शहर के ठीक ऊपर स्थित सुराड़ा मोहल्ले के समीप अचानक जंगल में भयंकर आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के रिहायशी मकानों पर भी गंभीर खतरा मंडराने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तुरंत दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी। जैसे ही मामले की जानकारी मिली, दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मुस्तैदी से मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। इस दौरान सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए धरातल पर उतरी। दोनों विभागों के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए आग को आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संवेदनशील घटना के बाद स्थानीय पार्षद रजनी शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्थानीय निवासियों और आम जनता से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे वनों में इस तरह आग न लगाएं, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही न केवल बहुमूल्य वन संपदा को राख कर देती है, बल्कि वन्यजीवों और मानव जीवन के लिए भी बड़ा संकट खड़ा कर देती है। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर