आपदा मैगा मॉक ड्रिल के लिए होल्टा बनेगा आपदा का केंद्र
आपदा मैगा मॉक ड्रिल के लिए होल्टा बनेगा आपदा का केंद्र
100 से अधिक आपदा ग्रस्त लोगों का किया जाएगा बचाव, 15 जून को सांयकाल में होगा अभ्यास
एसडीएम की अध्यक्षता बैठक आयोजित, संबंधित विभागों को जारी किए दिशा निर्देश
पालमपुर,
प्रशासन की ओर से आपदा पर आयोजित की जाने वाली मैगा मॉक ड्रिल पालमपुर में भी आयोजित की जाएगी। इसके तहत आपदा का केंद्र होल्टा बनाया जाएगा। आपदा के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में तीव्र गति का भूकंप और इसके बाद भारी आग्जनी की घटना को केंद्र में रखा जाएगा। इस दौरान करीब 100 लोगों के राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की ओर से अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास कार्यक्रम 15 जून 2026 को सांयकाल में होगा।
एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में आज इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित राहत एवं बचाव कार्य को मुस्तैदी से पूर्ण करने को कहा। एसडीएम ने वन, बिजली, लोक निर्माण, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग से आपदा के पश्चात राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए।
डॉ. ओपी यादव ने कहा कि आपदा के बाद कम से कम नुक्सान को इसको सुनिश्चित किया जाएगा। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी संबंधित विभागों तैयार रहें। इसके तहत तीन कैंप स्थापित किए जाएंगे। जिसमें राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा। प्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को उचित निर्देश प्रदान किए गए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उचित स्टाफ के साथ आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने की बात भी कही।
एसडीएम ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित विभाग आपस में सही समन्वय स्थापित कर मैगा मॉक ड्रिल को सफल बनाएंगे। बैठक में डीएसपी सुनील राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें